सिकंंदराबाद: जिलाधिकारी के आदेश पर शातिर अभियुक्तों को 6 महीने के लिए जनपद से बाहर किया जिलाबदर
चोला पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत दो शातिर अभियुक्तों को जिलाबदर किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर छह महीने के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, एस पी ठाकुर उर्फ सतेंद्र सोलंकी पुत्र लाल सिंह उर्फ अन्कपाल सिंह निवासी खानपुर एवं अमित पुत्र सुभाष निवासी नगला वंशी थाना चोला जनपद बुलंदशहर से बाहर किया गया।