लातेहार: जलता स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक, बच्चों की पढ़ाई और स्कूल विकास पर हुआ मंथन
राजकीयकृत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, जलता में शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई से लेकर उनकी उपस्थिति, अनुशासन और विद्यालय की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।