बड़ौत: बिनौली में नलकूपों से चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, कन्या डिग्री कॉलेज में हुई चोरी का सामान बरामद
Baraut, Bagpat | Jul 12, 2026 बिनौली क्षेत्र में पुलिस ने रविवार दोपहर 2 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। इन चोरों ने डिग्री कॉलेज और किसानों के नलकूपों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। बिनौली के दादरी मोड़ पर स्थित चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय से अज्ञात चोरों ने अल्टीनेटर, 5 बैटरी और झटका मशीन चोरी कर ली थी। इसके अलावा, क्षेत्र में कई स्थानों