सोशल मीडिया पर भंडारा किंग के नाम से मशहूर रहे रामा शंकर गुप्ता का हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। 9 जुलाई को 52 साल के रामा शंकर गुप्ता का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनका शव हरिद्वार में एक टॉयलेट के पास मिला था। लावारिस शव के अंतिम संस्कार की एसओपी के तहत हरिद्वार पुलिस ने पूरी विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। आपको बता दें कि रामा शंकर गुप्ता हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपने खास अंदाज में भंडारा करवाने को लेकर सोशल मीडिया पर फेमस हुए थे।
Baraut, Bagpat | Jul 12, 2026