*मुआरघाट में 11 वर्षों से निरंतर हो रही मां नर्मदा की महाआरती*
गोटेगांव। मुआरघाट में मां नर्मदा की महाआरती के 11 वर्ष पूर्ण होने एवं गणेश उत्सव महापर्व के अवसर पर सोमवार को धूमधाम से महाआरती संपन्न हुई। प्रत्येक सोमवार रात 8 बजे पिछले 11 वर्षों से निरंतर मां नर्मदा की महाआरती की जा रही है।
महाआरती से पूर्व पंडित राजेंद्र शास्त्री के द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया जाता है। प्रत्येक सोमवार अलग-अलग भक्तों को पूजन का अवसर मिलता है। इसके बाद सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
महाआरती में गोटेगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा भजनों की अनुपम प्रस्तुतियां दी जाती हैं, जिनका श्रद्धालु आनंद लेते हैं और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हैं।
#viralreelschallenge #facebookreels #viral Amit Rajput Kanchhedi Patel Nagar Palika Parishad Gotegaon Raghunath Rai Narayan Prasad Gupta