मांगरौल: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मांगरोल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन का स्वागत किया
Mangrol, Baran | Jan 27, 2025 मांगरोल भाजपा के नवनियुक्त नगर मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश सुमन के निजी आवास पहुंचकर अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकताओं ने साफा बंधन व माला पहना कर स्वागत किया है। स्वागत करने वालों में अब्दुल रजाक पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका मांगरोल, मोहम्मद इलियास पूर्व जिला संयोजक सोशल मीडिया भाजपा बारां, निजामुद्दीन हथाई वाले सहित कई अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।