*उन्नाव: जलभराव और गड्ढों से बेहाल बहलोलपुर का मुख्य मार्ग, स्कूली बच्चों-ग्रामीणों की जान जोखिम में*
*उन्नाव।* गंज मुरादाबाद ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बहलोलपुर गांव के मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इसी रास्ते पर एक सरकारी स्कूल भी स्थित है। रोजाना सैकड़ों बच्चे इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाते हैं। बरसात में हालात और खराब हो गए हैं।
*हादसे का डर*
स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। अब तक कई बार मोटरसाइकिल सवार फिसलकर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। शाम के समय अंधेरा होने पर हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
*जिम्मेदार मौन*
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी ब्लॉक प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की तरफ ध्यान नहीं दिया। बरसा�
Bangarmau, Unnao | Aug 20, 2026