कुमारखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर एक बजे सीपीएम की कुमारखंड अंचल कमिटी की बैठक का आयोजन कॉमरेड कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक को मुख्य रूप से पार्टी के जिला सचिव ललन कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट की छात्रा का बलात्कार और मौत पर बिहार सरकार मौन बनी हुई है।