कहरा: बलवा बाजार के समीप बाइक से गिरकर चालक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बलवाहाट ओपी थाना के बलवा बाजार के समीप शादी का सामान खरीदने जा रहे एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी बाइक चालक का नाम सूर्यदेव मुखिया जो कि बलवाहाट ओपी थाना के मदनपुर गांव वार्ड 1 का रहने वाला बताया जा रहा है।