कहरा: पतरघट ओपी थाना के पामा गांव में फेसबुक पर फोटो डालने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, एक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
पतरघट ओपी थाना के पामा गांव वार्ड 13 में फेसबुक पर फोटो डालने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम विद्यासागर बताया जा रहा है। जख्मी ने बताया कि वरुण कुमार के फेसबुक का फोटो डालने को लेकर सौरभ कुमार और सतन कुमार ने मारपीट किया है।