जमुई: मल्लेपुर थाना क्षेत्र में SSB जवान के घर हुई चोरी, करीब ₹20-25 लाख का हुआ नुकसान
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 जमुई के मल्लेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण चोरी जैसे वारदात को अंजाम दिया गया। हम आपको बता दे की गादी कटौना गांव के SSB जवान के घर पर देर रात को भीषण चोरी जैसे वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें नगद जेवर सहित अन्य सामानों की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। गृह स्वामी उपेंद्र सिंह बताते हैं कि इस संबंध में स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की गईं है।