जमुई: मंझवे चेकपोस्ट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक ने मारी टक्कर, एक छात्र की हुई मौत व दूसरा छात्र हुआ घायल
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 मंझवे चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई व दूसरा छात्र घायल हो गया। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के रूनी सैदपुर गांव निवासी रंजीत कुमार और घायल की पहचान मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है।