जमुई: बेखौफ चोरों ने लोहरा कब्रिस्तान के एंगल और लोहे के तार को चुरया, ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त
Jamui, Jamui | Mar 8, 2024 बेखौफ चोरों ने टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के कब्रिस्तान में लगे एंगल और लोहे के तार को गुरुवार की देर रात काट कर चोरी कर ली। घटना की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार की दोपहर हुई । उसके बाद इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के द्वारा इसकी लिखित आवेदन टाउन थाना की पुलिस को दी जाएगी।फिलहाल चोर की पहचान नहीं हो पाई है।