जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जिला जज ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
Jamui, Jamui | Mar 8, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर जिला जज ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।