जमुई: पंजिया गांव में दबंग पड़ोसियों ने घर में की तोड़फोड़, 12 नामजद लोगों पर हुआ FIR, तोड़फोड़ का लाइव वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026 जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजिया गांव में भूमि विवाद के रंजिश में दबंग पड़ोसियों द्वारा गजेंद्र विश्वकर्मा के घर में तोड़फोड़ करने और सामान की क्षति करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर चरकापत्थर थाना में नामजद 12 लोगों पर FIR दर्ज किया गया है। उक्त जानकारी चरकापत्थर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने सोमवार की सुबह 10:00 बजे दी है।