Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

कहरा: सहरसा: PMEGP में 69 और PMFME में 159 का लक्ष्य, बेरोजगार युवा जल्द करें आवेदन, मिलेगा ₹50 लाख तक का लोन

Kahara, Saharsa | Nov 27, 2025
उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की पीएमईजीपी यानी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और पीएमएफएमई यानी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उद्योग उन्नयन योजना योजना संचालित है इस योजना अंतर्गत सहरसा जिले में PMEGP में 69 लक्ष्य रखा गया है इस योजना में मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित उद्योग लगाने के लिए 50 लाख तक का लोन दिया जाता है

MORE NEWS

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं वन टास्क फोर्स, जिला आर्द्रभूमि संरक्षण एवं एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित* 

==================
छपरा (सारण), 10 अगस्त 2026।
==================
जिला समाहरणालय सभागार में आज जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं वन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स, जिला आर्द्रभूमि (Wetland) संरक्षण समिति तथा एकल उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) पर प्रतिबंध से संबंधित समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारण, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला पशुपालन पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। इसके पश्चात पर्यावरण एवं वन संरक्षण, आर्द्रभूमि संरक्षण, अवैध वन पातन, अवैध खनन, अवैध आरा मिल, वन्यजीव संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
हरित आवरण बढ़ाने एवं वन संरक्षण पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों को जिले में हरित आवरण (Green Cover) बढ़ाने के लिए लक्षित एवं प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने वनों की कटाई पर प्रभावी रोक लगाने, पर्यावरण प्रदूषण की नियमित निगरानी करने तथा स्थानीय पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
अवैध वन पातन, अवैध खनन, अवैध आरा मिल एवं आखेट किए गए घुरपरासों से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला वन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इन विषयों से संबंधित अद्यतन दिशा-निर्देश सभी विभागीय प्रधानों एवं समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराएं, ताकि वन की परिभाषा, क्षेत्राधिकार तथा विभिन्न मामलों में संबंधित विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को लेकर स्पष्टता बनी रहे।
कचरा प्रबंधन एवं सैनिटरी लैंडफिल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने जिले में सैनिटरी लैंडफिल के लिए उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन करने तथा एसटीपी (STP) के लिए परियोजना की आवश्यकता के अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कचरा निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा इसके लिए आवश्यक टेंडर एवं अन्य अग्रेतर कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए। नगर निकायों को कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान
जिले में स्थित प्रमुख आर्द्रभूमियों—चौर, तालाब, पोखर एवं अन्य प्राकृतिक जल निकायों के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी प्रमुख आर्द्रभूमियों का डिजिटल मानचित्रण एवं सीमांकन कराने पर बल दिया।
उन्होंने आर्द्रभूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने, उनमें प्रदूषणकारी कचरे एवं सीवेज के प्रवाह को रोकने तथा जैव विविधता (Biodiversity) के संरक्षण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रवासी पक्षियों सहित विभिन्न जलीय एवं स्थानीय प्रजातियों के प्राकृतिक आवास को संरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश
बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) पर प्रतिबंध के प्रभावी अनुपालन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने नियमित रूप से छापेमारी एवं जब्ती अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दायित्वों के निर्वहन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, स्वच्छ एवं वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन तथा एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं वन टास्क फोर्स, जिला आर्द्रभूमि संरक्षण एवं एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित* ================== छपरा (सारण), 10 अगस्त 2026। ================== जिला समाहरणालय सभागार में आज जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं वन विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स, जिला आर्द्रभूमि (Wetland) संरक्षण समिति तथा एकल उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) पर प्रतिबंध से संबंधित समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारण, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला पशुपालन पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। इसके पश्चात पर्यावरण एवं वन संरक्षण, आर्द्रभूमि संरक्षण, अवैध वन पातन, अवैध खनन, अवैध आरा मिल, वन्यजीव संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। हरित आवरण बढ़ाने एवं वन संरक्षण पर विशेष जोर जिलाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों को जिले में हरित आवरण (Green Cover) बढ़ाने के लिए लक्षित एवं प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने वनों की कटाई पर प्रभावी रोक लगाने, पर्यावरण प्रदूषण की नियमित निगरानी करने तथा स्थानीय पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। अवैध वन पातन, अवैध खनन, अवैध आरा मिल एवं आखेट किए गए घुरपरासों से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला वन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इन विषयों से संबंधित अद्यतन दिशा-निर्देश सभी विभागीय प्रधानों एवं समिति के सदस्यों को उपलब्ध कराएं, ताकि वन की परिभाषा, क्षेत्राधिकार तथा विभिन्न मामलों में संबंधित विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को लेकर स्पष्टता बनी रहे। कचरा प्रबंधन एवं सैनिटरी लैंडफिल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने जिले में सैनिटरी लैंडफिल के लिए उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन करने तथा एसटीपी (STP) के लिए परियोजना की आवश्यकता के अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कचरा निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा इसके लिए आवश्यक टेंडर एवं अन्य अग्रेतर कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए। नगर निकायों को कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान जिले में स्थित प्रमुख आर्द्रभूमियों—चौर, तालाब, पोखर एवं अन्य प्राकृतिक जल निकायों के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी प्रमुख आर्द्रभूमियों का डिजिटल मानचित्रण एवं सीमांकन कराने पर बल दिया। उन्होंने आर्द्रभूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने, उनमें प्रदूषणकारी कचरे एवं सीवेज के प्रवाह को रोकने तथा जैव विविधता (Biodiversity) के संरक्षण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रवासी पक्षियों सहित विभिन्न जलीय एवं स्थानीय प्रजातियों के प्राकृतिक आवास को संरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) पर प्रतिबंध के प्रभावी अनुपालन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित रूप से छापेमारी एवं जब्ती अभियान चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कपड़े एवं जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दायित्वों के निर्वहन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, स्वच्छ एवं वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन तथा एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।

Saharsa, Bihar | Aug 10, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के तहत जिले में 9अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
दिनांक 9 अगस्त को  किलकारी, सहरसा में तिरंगा थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगा एवं देशभक्ति से जुड़े आकर्षक चित्र बनाए। 10 अगस्त को शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत तिरंगा थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन एवं ‘सेल्फी विद तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।मेरा युवा भारत के द्वारा भी सेल्फी विथ तिरंगा के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया गया,इसके साथ ही जीविका दीदियों द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगे के वितरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों तक तिरंगा पहुंचाने एवं प्रत्येक घर को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय उत्सव को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाएं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के तहत जिले में 9अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिनांक 9 अगस्त को किलकारी, सहरसा में तिरंगा थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगा एवं देशभक्ति से जुड़े आकर्षक चित्र बनाए। 10 अगस्त को शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत तिरंगा थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन एवं ‘सेल्फी विद तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।मेरा युवा भारत के द्वारा भी सेल्फी विथ तिरंगा के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया गया,इसके साथ ही जीविका दीदियों द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगे के वितरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों तक तिरंगा पहुंचाने एवं प्रत्येक घर को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय उत्सव को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाएं।

Kahara, Saharsa | Aug 10, 2026