लोहंडीगुडा: महिला ने दबंगों पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण रोकने का आरोप लगाया, जनता कांग्रेस जे के संतु कश्यप ने दी जानकारी
लोहंडीगुड़ा विकासखंड में एक महिला ने क्षेत्र के दबंगों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके मकान के निर्माण कार्य को रोकने का आरोप लगाया था।जिसके बाद जनता कांग्रेस जे के नेता संतु कश्यप ने पीड़ित महिला मुलाकात कर इस विषय में जानकारी प्राप्त की ।