रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा के षष्ठम सभा के पंचम (बजट) सत्र के सुचारु संचालन को लेकर 18 फरवरी से पूर्व एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो भी शामिल हुए। इस बैठक में विधायक निर्मल महतो ने क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा लगातार घटित हो रही घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।