चान्हो: चिरंजीव कॉन्सेप्ट स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, संजय सेठ हुए शामिल
Chanho, Ranchi | Apr 12, 2026 रविवार दोपहर 2 बजे चिरंजीव कॉन्सेप्ट स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजय सेठ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।