कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चार सिख श्रद्धालुओं पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज!!
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने चार सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत पंवार ने बताया कि घटना में एक स्थानीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके आधार पर कर्णप्रयाग कोतवाली में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।