Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

रात्रि में सड़क पर उतरे एसपी विक्रम सिहाग, गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा सहरसा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार देर रात सदर थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सदर थाना एवं थाना क्षेत्र में तैनात सभी टीओपी और रात्रि गश्ती पदाधिकारियों की पेट्रोलिंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों से गश्ती गतिविधियों की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख इलाकों में रात्रि पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने गश्ती पदाधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में रात्रि गश्त की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में सक्रियता देखने को मिली तथा शहरवासियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ।

Kahara, Saharsa | Jul 1, 2026

MORE NEWS

PM मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार के IPS को, बिहार कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी अमित कुमार SPG के नए निदेशक बनेंगे..See more

केंद्र सरकार ने SPG में OSD के रूप में तैनात करने की मंजूरी दी।
वर्तमान में अमित कुमार CRPF में स्पेशल DG के पद पर कार्यरत हैं। मौजूदा SPG निदेशक आलोक शर्मा का कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा। SPG प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए देश की सबसे अहम सुरक्षा एजेंसियों में शामिल है।
#Delhi #Bihar #SPG #PM #MODI #IPS

PM मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार के IPS को, बिहार कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी अमित कुमार SPG के नए निदेशक बनेंगे..See more केंद्र सरकार ने SPG में OSD के रूप में तैनात करने की मंजूरी दी। वर्तमान में अमित कुमार CRPF में स्पेशल DG के पद पर कार्यरत हैं। मौजूदा SPG निदेशक आलोक शर्मा का कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा। SPG प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए देश की सबसे अहम सुरक्षा एजेंसियों में शामिल है। #Delhi #Bihar #SPG #PM #MODI #IPS

Kahara, Saharsa | Jul 1, 2026

बिहार सहकारिता विभाग ने तबादलों की सूची जारी की
▪️ विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर
▪️ कई जिलों में बदली गई अधिकारियों की जिम्मेदारियां
▪️ प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर लिया गया निर्णय
▪️ नई पदस्थापन सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध
▪️ तबादले के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए
▪️ विभागीय कार्यों में दक्षता और बेहतर निगरानी पर जोर
#Bihar #Transfer #Officers

बिहार सहकारिता विभाग ने तबादलों की सूची जारी की ▪️ विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर ▪️ कई जिलों में बदली गई अधिकारियों की जिम्मेदारियां ▪️ प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर लिया गया निर्णय ▪️ नई पदस्थापन सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध ▪️ तबादले के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए ▪️ विभागीय कार्यों में दक्षता और बेहतर निगरानी पर जोर #Bihar #Transfer #Officers

Kahara, Saharsa | Jul 1, 2026

बिहार भवन निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल
विभाग में कार्यपालक अभियंताओं का तबादला।
भवन निर्माण विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर सूची।
दो दर्जन से अधिक कार्यपालक अभियंताओं का ट्रांसफर
कई जिलों और प्रमंडलों में बदली गई जिम्मेदारियां
प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए लिया गया फैसला
नए पदस्थापन के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
विभागीय कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय पर जोर
#Bihar #Transfer #ExecutiveEngineer

बिहार भवन निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल विभाग में कार्यपालक अभियंताओं का तबादला। भवन निर्माण विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर सूची। दो दर्जन से अधिक कार्यपालक अभियंताओं का ट्रांसफर कई जिलों और प्रमंडलों में बदली गई जिम्मेदारियां प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए लिया गया फैसला नए पदस्थापन के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू विभागीय कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय पर जोर #Bihar #Transfer #ExecutiveEngineer

Kahara, Saharsa | Jul 1, 2026

◆◆ *जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सबलपुर में गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का किया निरीक्षण*
◆ *कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एक सप्ताह के भीतर 40 मशीनें, 500 मजदूर एवं बोल्डर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश*
◆ *स्थानीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं जनप्रतिनिधियों/स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने के निर्देश*

सोनपुर, 30 जून 2026

◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी (एंटी फ्लड) कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
◆ निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 1.90 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित कटाव निरोधी कार्य के विरुद्ध लगभग 1.40 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की गति बढ़ाते हुए शेष सभी स्थलों पर भी तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
◆ कार्य एजेंसी द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त मशीनें अन्य स्थानों से लाई जा रही हैं तथा वे मार्ग में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को मशीनों की उपलब्धता एवं आगमन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया।
◆ जिलाधिकारी ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य योजना के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर कुल 40 मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यस्थल पर 500 मजदूरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए बोल्डरों की आपूर्ति में कई गुना वृद्धि की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जा सके।
◆ जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए कटाव निरोधी कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
◆ अंचलाधिकारी, सोनपुर को निर्देश दिया गया कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें तथा स्थानीय लोगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रतिदिन कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिए जा सकें।
◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#antifloodwork 
#Ganges
#sonepur
#siteinspection 
#DM 
#SSP 
#saran 
Water Resources Department, Government of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सबलपुर में गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का किया निरीक्षण* ◆ *कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एक सप्ताह के भीतर 40 मशीनें, 500 मजदूर एवं बोल्डर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश* ◆ *स्थानीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं जनप्रतिनिधियों/स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने के निर्देश* सोनपुर, 30 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार ने आज सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी (एंटी फ्लड) कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। ◆ निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 1.90 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित कटाव निरोधी कार्य के विरुद्ध लगभग 1.40 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कार्य की गति बढ़ाते हुए शेष सभी स्थलों पर भी तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। ◆ कार्य एजेंसी द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त मशीनें अन्य स्थानों से लाई जा रही हैं तथा वे मार्ग में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को मशीनों की उपलब्धता एवं आगमन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। ◆ जिलाधिकारी ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य योजना के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर कुल 40 मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यस्थल पर 500 मजदूरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए बोल्डरों की आपूर्ति में कई गुना वृद्धि की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जा सके। ◆ जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए कटाव निरोधी कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। ◆ अंचलाधिकारी, सोनपुर को निर्देश दिया गया कि वे कार्य की नियमित निगरानी करें तथा स्थानीय लोगों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रतिदिन कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लिए जा सकें। ◆ निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सोनपुर, अंचलाधिकारी, सोनपुर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। #antifloodwork #Ganges #sonepur #siteinspection #DM #SSP #saran Water Resources Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 30, 2026

रात्रि में सड़क पर उतरे एसपी विक्रम सिहाग, गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा सहरसा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार देर रात सदर थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सदर थाना एवं थाना क्षेत्र में तैनात सभी टीओपी और रात्रि गश्ती पदाधिकारियों की पेट्रोलिंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों से गश्ती गतिविधियों की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख इलाकों में रात्रि पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने गश्ती पदाधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में रात्रि गश्त की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में सक्रियता देखने को मिली तथा शहरवासियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ। - Kahara News