लालगंज: हुसैनिया चौक के पास पुलिस ने मामूली विवाद में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष निहारनंदन कुमार व मय हमराह फोर्स ने मामूली विवाद में युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी मोहन पुत्र स्वर्गीय पल्टन को हुसैनिया चौक के पास से गिरफ्तार किया । वहीं निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू उसके घर से बरामद किया है ।