लखीसराय: मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा चंद टोला गांव में लू लगने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम हुआ
लखीसराय मेदनी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा चंद्र टोला गांव में लू लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रविंद्र महतो की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिंकी देवी खेत से काम कर घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में तेज गर्मी के कारण अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी, शनिवार की दोपहर 3:00 बजे पोस्टमार्टम कराया जा रहा था।