अशोक नगर: चंदेरी में ससुराल वालों ने दामाद को सरिया से पीटा, शादी में कहासुनी के बाद सिर फटा, लगे 20 टांके
अशोकनगर जिले के चंदेरी में एक शादी समारोह के दौरान ससुराल वालों ने अपने दामाद को लोहे के सरिया से पीट दिया। इस हमले में दामाद के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसमें 20 टांके लगे हैं। घटना मंगलवार रात 9 बजे की पनखुआ मंदिर के पास हुई। पीड़ित विजय पुत्र नारायण दास लाल मणी उम्र 42 वर्ष निवासी पसियापुरा, चंदेरी के सिर में सरिया लगने से गहरा घाव हो गया।