गाज़ियाबाद: थाना मुरादनगर पुलिस ने पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुई ट्रक लूट की घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मुरादनगर पुलिस ने पैरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बीते 20 अगस्त को ट्रक लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे शहजाद नाम के शातिर अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उसकी निशांदेही पर एक गत्ता पेटी प्लेटनुमा मशीनरी पार्ट बरामद हुए हैं।