गाज़ियाबाद: थाना लिंक रोड क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलटी कार, ड्राइव कर रही महिला हुई घायल
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड क्षेत्र में वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बताया जाता है कि ये हादसा इतना भीषण था कि कार के दोनों एयर बैग खुल गए। घटना के दौरान कार ड्राइव करने वाली महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला।