गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम क्षेत्र में पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पति
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में शुक्रवार को एक महिला की फ्लैट से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को महिला के घर से सात पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने की बात कही है। सुसाइड नोट के आधार पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।