भिंड नगर: रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर नव दंपति का कलेक्ट्रेट गेट पर धरना, SDM और पुलिस पर बलपूर्वक हटाने का आरोप
भिंड जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की मांग को लेकर एक नव दंपति पिछले एक महीने से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है।नव दंपति कल कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरने पर बैठा था जहां उन्होंने जिला अस्पताल में जल्द रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ती की मांग की। लेकिन कल रात में एसडीएम और पुलिस पर युवक ने धरने से उसे बलपूर्वक हटाने का आरोप भी लगाया है