नेपाल में बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, विदेशी नागरिक की मौत #वायरल #वीडियो
काठमांडू। नेपाल के सोलुखुम्बु हेलीपैड पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। घायल को प्रभु हेलीकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए लुकला पहुंचाया गया। मृतक विदेशी नागरिक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
#नेपाल #हेलीकॉप्टरहादसा #काठमांडू #सोलुखुम्बु #BreakingNews #NepalNews #AccidentNews #बुलन्दवाणी