जगाधरी: साढौरा बाजार में सड़क किनारे खड़ा पुराना पेड़ गिरा, रास्ता हुआ बंद
वीरवार को 3:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार देर रात हुई बरसात के चलते साढौरा के मेन बाजार में सड़क किनारे खड़ा बरसों पुराना पेड़ अचानक से गिर गया। गनीमत यह रही इसमें किसी की जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ। मगर पेड़ के गिरने से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया जिसके कारण लोगों को बाजार में जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।