जगाधरी: अपराध शाखा-1 टीम ने छछरौली में महिला से छीना-झपटी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल अपने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा -1 टीम ने 27 जुलाई को एक महिला से छीना-झपटी कर फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भ