जगाधरी: यमुना नगर रेलवे स्टेशन पर विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बैठक हुई आयोजित
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर ज़िला युवा विकास संगठन, यमुनानगर द्वारा डिविज़नल रेलवे मैनेजर (DRM) अम्बाला के सहयोग से स्टेकहोल्डर मीटिंग का आयोजन यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर किया गया। इस मीटिंग का उद्देश्य बच्चों की तस्करी की रोकथाम हेतु विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा संयुक्त रणनीति तैयार करना रहा।