जगाधरी: मेयर हाउस में भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक हुई आयोजित
भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ यमुनानगर की विशेष बैठक वीरवार को मॉडल टाउन स्थित मेयर हाउस में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जिम्मेदारियों की दिशा में प्रकोष्ठ की भूमिका तथा आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने शिरकत की।