टीकमगढ़: मिश्रा चौराहे पर बवाल: ग्रामीण बैंक के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
टीकमगढ़। शहर के मिश्रा चौराहे के पास ग्रामीण बैंक के सामने दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूत्रों के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।