प्रतापगढ़: चिलबिला में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
प्रतापगढ़ के चिलबिला तिराहा समेत विभिन्न स्थानों पर शनिवार दोपहर 2 बजे तक एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु वाहनों की फिटनेस, बीमा और परमिट की सघन जांच की। खामियां मिलने पर कई वाहनों का चालान किया गया और अनफिट वाहन जब्त हुए। प्रशासन ने संचालकों को सख्त चेतावनी दी है।