जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरिया में एक युवक प्रमोद पुत्र श्रीनिवास ने शराब के नशे में परिवार के लोगो से आपसी लड़ाई झगड़ा करते हुऐ जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल लाकर मेडिकल परीक्षण कराया है। डॉक्टरों ने युवक के शराब के नशे में होने के कारण ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।