Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
image
image

सांदीपनि विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न --- शासकीय सांदीपनि विद्यालय, हरसूद में बुधवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायाधीश हरसूद श्री राकेश भिडे़ ने विद्यार्थियों को नालसा की “बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण” योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, शोषण, हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर रहता है। शिविर में मोटरयान अधिनियम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करने तथा बिना ड्राइविंग के लाइसेंस वाहन न चलाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री रामकृष्ण पटवारे के अलावा विद्यालय के शिक्षकगण तथा विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh #khandwa

15 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

MORE NEWS

🌧️ बारिश के मौसम में एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।तेज़ बहाव वाले पानी, पुलिया और नदी-नालों को पार करने की कोशिश कभी न करें।
सावधानी रखें, सुरक्षित रहें। 🙏
#RainAlert#staysafe #floodsafety #safetyfirst

🌧️ बारिश के मौसम में एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।तेज़ बहाव वाले पानी, पुलिया और नदी-नालों को पार करने की कोशिश कभी न करें। सावधानी रखें, सुरक्षित रहें। 🙏 #RainAlert#staysafe #floodsafety #safetyfirst

Khandwa Nagar, Khandwa | Jul 8, 2026

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न
---
पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित व्यवहार न्यायाधीश श्री भरतदीप चौरसिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कर्तव्य एवं अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारीपूर्वक पालन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में प्राप्त अंक भविष्य का निर्धारण नहीं करते, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत और समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता एवं शिकायत की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही छात्राओं से जागरूक एवं सतर्क रहने का आह्वान किया।
        शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान दी।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय निम्भोरकर, पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती अनीता यादव एवं सुश्री नेहा यादव, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#khandwa

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न --- पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित व्यवहार न्यायाधीश श्री भरतदीप चौरसिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कर्तव्य एवं अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारीपूर्वक पालन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में प्राप्त अंक भविष्य का निर्धारण नहीं करते, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत और समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता एवं शिकायत की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही छात्राओं से जागरूक एवं सतर्क रहने का आह्वान किया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान दी।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय निम्भोरकर, पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती अनीता यादव एवं सुश्री नेहा यादव, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं। Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Home Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026