Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय,जमुई 05 जून, 2026 शीर्षक: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमुई की हजारों जीविका दीदियों ने चलाया वृहद् पौधारोपण अभियान, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प। जमुई। जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा. प्र. से.) के निर्देशानुसार, पर्यावरण संरक्षण एवं जिले के हरित आवरण (ग्रीन कवर) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर जमुई जिले में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। "स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा जमुई" की परिकल्पना को साकार करने हेतु जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, जीविका द्वारा आयोजित इस महाअभियान में जिले के सभी दसों प्रखंडों की हजारों जीविका दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संकुल स्तरीय संघों से जुड़ी इन दीदियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण व संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। पर्यावरण चेतना के इस महाअभियान के तहत सिकंदरा प्रखंड के भुल्लो पंचायत अंतर्गत लछुआर में एक मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ संघर्ष जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में दीदियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला कार्यालय से उपस्थित प्रबंधक (संचार) सुनीता कुमारी एवं प्रशिक्षण अधिकारी किरण कुमारी ने दीदियों को पर्यावरण संतुलन के महत्व से अवगत कराया, जबकि सामुदायिक समन्वयक टिंकू कुमार ने इस हरित मुहिम के तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। इसी क्रम में, जमुई सदर प्रखंड के गड़संडा पंचायत स्थित धाड़ौर जीविका भवन परिसर में भी सघन पौधारोपण किया गया, जहाँ प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) स्वीटी कुमारी ने सुनहरा संकुल संघ की दीदियों के साथ मिलकर परिसर को हरा-भरा बनाने की शुरुआत की। वहीं, बरहट प्रखंड के मलयपुर पंचायत में भी प्रशासनिक तत्परता दिखी, जहाँ बीपीएम धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने स्वयं उपस्थित रहकर जीविका दीदियों के साथ सामूहिक रूप से पौधों को रोपा। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी इस अभियान को लेकर व्यापक उत्साह देखा गया, जिसके तहत सोनो प्रखंड के 'गरीब उत्थान जीविका ग्राम संगठन' (संध्या जीविका) की सदस्यों तथा चकाई प्रखंड के प्राची पंचायत की जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। प्रशासनिक स्तर पर इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक स्थलों के साथ-साथ गृह-आधारित पौधारोपण पर भी विशेष बल दिया गया। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी दीदियों ने अपने-अपने निजी परिसरों, आंगनों और खाली भूखंडों पर भी सघन पौधारोपण किया। जिला प्रशासन द्वारा जीविका दीदियों के इस समर्पण की सराहना की गई है, जिन्होंने आज के इस विशेष दिवस पर पूरे जमुई जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सशक्त और अनुकरणीय संदेश दिया है। #jamuiupdate #jamuinews #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Forest Department, Government of Bihar

9 views | Jamui, Bihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई
 05 जून 2026

 शीर्षक: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमुई वन प्रमंडल के तत्वावधान में जिले भर में रही जागरूकता कार्यक्रमों की धूम, परिवहन मंत्री ने नागी पक्षी अभ्यारण्य से दिया हरित जमुई का संदेश, जिला पदाधिकारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में किया वृक्षारोपण।

 जमुई: विश्व पर्यावरण दिवस के गौरवमयी अवसर पर आज जमुई वन प्रमंडल द्वारा पूरे जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मुहिम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संगठनों और सरकारी परिसरों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सरकारी कर्मियों सहित आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और धरती को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। पर्यावरण दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन झाझा स्थित प्रसिद्ध नागी पक्षी अभ्यारण्य में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत ने परिसर में पौधारोपण कर इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने हरित आवरण को बढ़ाने के लिए जनसहभागिता को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया और इसके तुरंत बाद पर्यावरण चेतना के प्रसार के लिए एक विशेष 'पर्यावरण रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के सुदूर क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जैव विविधता संवर्धन और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करेगा।

इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से जमुई शहर के स्थानीय चिल्ड्रेंस पार्क में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्री नवीन ( भा. प्र.से.)और पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ( भा पु से) ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रशासनिक प्रतिबद्धता जाहीर की। इस अवसर पर जिले के नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण समस्त चराचर जगत और मानव जीवन के कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जमुई के समृद्ध प्राकृतिक वातावरण को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हर नागरिक से अपील की कि वे अपने जीवन में प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस हरित आवरण को बचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संदीप सिंह ने अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर विशेष चिंता व्यक्त की कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और अनियंत्रित जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रकृति का संतुलन बुरी तरह डगमगा रहा है। ऐसी विकट परिस्थितियों में हमारे द्वारा लगाया गया हर एक पौधा इस धरती को  बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने पूरी न्यायपालिका और जिले के नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को एक न्यायपूर्ण समाज के साथ-साथ एक स्वच्छ और सांस लेने योग्य हरा-भरा पर्यावरण भी विरासत में सौंपना होगा।"

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण किसी एक दिन की रस्म नहीं है, बल्कि इसे हमें अपने दैनिक व्यवहार में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि यह दिन अपने आसपास के परिवेश को हरा-भरा रखने के अटूट संकल्प का दिन है और प्रकृति हमें अधिक संवेदनशील होकर कार्य करने का संदेश देती है, क्योंकि इसके आंचल में ही समस्त जीव-जंतुओं का अस्तित्व सुरक्षित है।

समारोह के दौरान एक विशेष संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरणविदों और वक्ताओं ने वन, वन्यजीवों के महत्व तथा जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों और उनके स्थानीय समाधानों पर अत्यंत विस्तृत व ज्ञानवर्धक चर्चा की। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमुई वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री तेजस जायसवाल ने बताया कि इस पावन अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण, जागरूकता रैली, चित्रकला एवं निबंध जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है ताकि युवाओं और भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को गहरे से रोपा जा सके। कार्यक्रम के समापन पर जमुई वन प्रमंडल द्वारा जिले के समस्त सम्मानित नागरिकों से इस मानसून सत्र में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा का दायित्व उठाने की भावुक अपील की गई।
#jamuiupdate #jamuinews #jamui General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar The Jamui News Forest Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 05 जून 2026 शीर्षक: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमुई वन प्रमंडल के तत्वावधान में जिले भर में रही जागरूकता कार्यक्रमों की धूम, परिवहन मंत्री ने नागी पक्षी अभ्यारण्य से दिया हरित जमुई का संदेश, जिला पदाधिकारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में किया वृक्षारोपण। जमुई: विश्व पर्यावरण दिवस के गौरवमयी अवसर पर आज जमुई वन प्रमंडल द्वारा पूरे जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मुहिम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संगठनों और सरकारी परिसरों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सरकारी कर्मियों सहित आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और धरती को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। पर्यावरण दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन झाझा स्थित प्रसिद्ध नागी पक्षी अभ्यारण्य में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत ने परिसर में पौधारोपण कर इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की। अपने संबोधन में माननीय मंत्री ने हरित आवरण को बढ़ाने के लिए जनसहभागिता को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया और इसके तुरंत बाद पर्यावरण चेतना के प्रसार के लिए एक विशेष 'पर्यावरण रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के सुदूर क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जैव विविधता संवर्धन और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करेगा। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से जमुई शहर के स्थानीय चिल्ड्रेंस पार्क में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्री नवीन ( भा. प्र.से.)और पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ( भा पु से) ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रशासनिक प्रतिबद्धता जाहीर की। इस अवसर पर जिले के नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण समस्त चराचर जगत और मानव जीवन के कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जमुई के समृद्ध प्राकृतिक वातावरण को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हर नागरिक से अपील की कि वे अपने जीवन में प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस हरित आवरण को बचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संदीप सिंह ने अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर विशेष चिंता व्यक्त की कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और अनियंत्रित जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रकृति का संतुलन बुरी तरह डगमगा रहा है। ऐसी विकट परिस्थितियों में हमारे द्वारा लगाया गया हर एक पौधा इस धरती को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने पूरी न्यायपालिका और जिले के नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को एक न्यायपूर्ण समाज के साथ-साथ एक स्वच्छ और सांस लेने योग्य हरा-भरा पर्यावरण भी विरासत में सौंपना होगा।" पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण किसी एक दिन की रस्म नहीं है, बल्कि इसे हमें अपने दैनिक व्यवहार में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि यह दिन अपने आसपास के परिवेश को हरा-भरा रखने के अटूट संकल्प का दिन है और प्रकृति हमें अधिक संवेदनशील होकर कार्य करने का संदेश देती है, क्योंकि इसके आंचल में ही समस्त जीव-जंतुओं का अस्तित्व सुरक्षित है। समारोह के दौरान एक विशेष संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरणविदों और वक्ताओं ने वन, वन्यजीवों के महत्व तथा जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों और उनके स्थानीय समाधानों पर अत्यंत विस्तृत व ज्ञानवर्धक चर्चा की। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमुई वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री तेजस जायसवाल ने बताया कि इस पावन अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण, जागरूकता रैली, चित्रकला एवं निबंध जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है ताकि युवाओं और भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को गहरे से रोपा जा सके। कार्यक्रम के समापन पर जमुई वन प्रमंडल द्वारा जिले के समस्त सम्मानित नागरिकों से इस मानसून सत्र में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा का दायित्व उठाने की भावुक अपील की गई। #jamuiupdate #jamuinews #jamui General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar The Jamui News Forest Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Jun 5, 2026

शीर्षक:'सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुनीं समस्याएं। फरियादियों को दिया समय-सीमा में समाधान का सीधा भरोसा; कहा- 'काम न हो तो बिना संकोच दोबारा आएं'

शीर्षक:'सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुनीं समस्याएं। फरियादियों को दिया समय-सीमा में समाधान का सीधा भरोसा; कहा- 'काम न हो तो बिना संकोच दोबारा आएं'

Jamui, Bihar | Jun 5, 2026

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला! 

पटना में हुए विवाद के मामले में खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत केस दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह गंभीर आपराधिक धारा है, जिसमें दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

⚖️ फिलहाल सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और अंतिम फैसला न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।

#KhanSir #PatnaNews #BreakingNews #BiharNews #PatnaPolice #LegalNews #CrimeUpdate #NewsAlert #BiharUpdates #LatestNews #HindiNews #TrendingNews #Patna #EducationNews #SevenTakNews #BigNews #LawAndOrder #NewsUpdate #Bihar #ViralNews

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला! पटना में हुए विवाद के मामले में खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत केस दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह गंभीर आपराधिक धारा है, जिसमें दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। ⚖️ फिलहाल सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और अंतिम फैसला न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। #KhanSir #PatnaNews #BreakingNews #BiharNews #PatnaPolice #LegalNews #CrimeUpdate #NewsAlert #BiharUpdates #LatestNews #HindiNews #TrendingNews #Patna #EducationNews #SevenTakNews #BigNews #LawAndOrder #NewsUpdate #Bihar #ViralNews

Sono, Jamui | Jun 5, 2026