गावां: वज्रपात के चपेट में आने से दुधारू गाय की हुई मौत
Gawan, Giridih | Jul 28, 2026 गावां थाना क्षेत्र के सांख में बारिश के दौरान हुए वज्रपात के चपेट में एक दुधारू गाय की मौत हो गई। घटना के संबंध पीड़ित सांख निवासी रामसुंदर राउत ने बताया कि खेत में गाय घास चर रही थी। इसी दौरान हुए जोरदार बारिश और तेज गर्जन होने लगा। बारिश के पानी से बचने के लिए बांस के पेड़ के पास गाय रुकी थी इसी दौरान वज्रपात हो हुआ और उसकी मौत हो गई।