चरपोखरी: मलौर पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव मतदान प्रक्रिया शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मलौर पंचायत में बुधवार को पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।