छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की परेशानी आखिर कब होगी दूर?
दिल्ली से पटना छठ पूजा मनाने जा रहे एक यात्री ने अपना दर्द बयां करते हुए रेलवे और सरकार की व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
यात्री का कहना है कि कई दिनों से तत्काल और रिजर्वेशन टिकट लेने की कोशिश करने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। उनका सवाल है कि जब त्योहारों के समय सरकार बेहतर रेल सुविधाएं देने और हजारों स्पेशल ट्रेनें चलाने का दावा करती है, तो फिर आम यात्रियों को टिकट के लिए इतनी परेशानी क्यों उठानी पड़ती है?
छठ पूजा के दौरान दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों लोग बिहार और उत्तर प्रदेश अपने घरों की ओर सफर करते हैं। इनमें बड़ी संख्या मेहनतकश मजदूर वर्ग के लोगों की भी होती है।
यात्री ने सरकार और रेलवे से सवाल किया कि 18 हजार ट्रेनों के संचालन का दावा जमीनी स्तर पर यात्रियों को कितनी राहत दे रहा है?
देखिए यह खास ग्राउंड रिपोर्ट और सुनिए यात्री की पूरी बा�