खरसावां थाना क्षेत्र के रिडींग पंचायत के रायजामा गांव में बुधवार सुबह लगभग 9 बजे खरसावां पुलिस की ओर से जन जागरुकता अभियान चलाया गया. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने पुलिस पब्लिक मैत्री संबंध को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस भी इसी समाज का ही एक हिस्सा है और ग्रामीणों के सुरक्षा के लिए है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने