पटना ग्रामीण: मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया पर जताया संदेह, कहा- CM के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं
बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने एक्जिट पोल को सही बताया है। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे विजय चौधरी ने कहा कि एक्जिट पोल में जेडीयू को अधिक सीटें मिल रही है। वहीं मौके पर CM फेस को लेकर सवाल पूछे जाने पर मीडिया पर डाउट करते हुए कहा कि सीएम के लिए कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।