गांधी जयंती के अवसर पर नगर परिषद की ओर से शुक्रवार की सुबह 9 बजे शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। नगर परिषद सभापति बालमुकुंद सिन्हा और कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन की मौजूदगी में नगर परिषद के कर्मियों ने रैली में भाग लिया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।