टीकमगढ़: टीकमगढ़ में काम पर लौटे नपा के सफाई कर्मी,अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद समाप्त की हड़ताल
नगर पालिका के सफाई कर्मचारी शनिवार से काम पर वापस लौट आए हैं।आज से उन्होंने शहर में साफ सफाई शुरू की। गुरुवार से सफाईकर्मी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। वरिष्ठ अधिकारियों से मांगे पूरी होने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की है।सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद आज से सफाई कर्मियों ने काम शुरू किया है।