चांडिल के चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में मंगलवार दोपहर 2 बजे केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में में झारखंड के वीर सपूतों का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायी रहा है।