बालाघाट: छात्रा से दुष्कर्म के बाद सुनसान में छोड़ा, सदमे में छात्रा ने जान दी, दो आरोपी गिरफ्तार
भरवेली थाना क्षेत्र में एक 15 साल की मासूम छात्रा दरिंदगी और धोखे का शिकार हो गई। पुलिस की तफ्तीश में यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद छात्रा को सुनसान इलाके में बेसहारा छोड़ दिया था, जिसके बाद गहरे मानसिक तनाव और डर के कारण उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने अब दुष्कर्म सहित आत्महत्या के लिए उकसाने की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दो