जमुई: तमकुलिया फायरिंग रेंज में गए पुलिस जवान को बिच्छू ने काटा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के तमकुलिया फायरिंग रेंज में गए एक पुलिस जवान को बिच्छू ने काट लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो सहयोगियों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल जवान की पहचान मलयपुर पुलिस लाइन में तैनात मनीष कुमार के रूप में की गई है। सहयोगी जवान ने बताया कि जंगली इलाका होने के कारण उसे बिच्छू ने काट लिया था।