जमुई: चौकी गांव में छत से गिरकर एक महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के चौकी गांव में छत से गिरकर एक महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल महिला की पहचान चौकी गांव निवासी रंजीत रावत की पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है। घायल के परिजन ने बताया कि रानी देवी धान रखने के लिए छत पर गई थी। उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पहली मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गई।