जमुई: शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के जमुई पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,रथ से शहर का कराया गया भ्रमण
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 महाराजगंज स्थित दुख हरण नाथ शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा सात दिवसीय यज्ञ को लेकर द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जमुई पहुंचे। यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।साथ ही उन्हें सुसज्जित रथ पर श्रद्धालुओं ने शहर का भ्रमण कराया। उंसके बाद शंकराचार्य द्वारा यज्ञ के आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।